<p>नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने 2.52 किलोग्राम चरस सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेण सिंह पुत्र केदारा निवासी गांव कंडोग तहसील चुराह और कर्म सिंह पुत्री देवी राम निवासी गुंगरा तहसील चुराह के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सोमवार को SNCC कांगड़ा का पुलिस दल जीरो प्वाइंट वर्षा शालिका जसोरगढ़ में गश्त पर मौजूद था। इसी बीच पुलिस दल को वहां मौजूद दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों लोगों से उक्त मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।</p>
OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…
कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…
हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…
निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…
धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…
भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…