मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां महादेव स्टूडियो के बैनर तले फिल्माए गए भगवान शिव को समर्पित गीत ‘मेरे केदारा’ जारी किया।
मुख्यमंत्री ने गीत, संगीत व फिल्मांकन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक गीत हमारी समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है तथा ऐसे गीत हमारी धार्मिक भावनाओं को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से हिमाचल प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।
सुमन ठाकुर द्वारा रचित इस गीत को नेहा दीक्षित ने स्वरबद्ध किया है और राजेश ठाकुर ने इसे निर्देशित किया है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा भी उपस्थित थे।
Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्न kangra:…
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…
समाचार फर्स्ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…
समाचार फर्स्ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…
Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती जल्द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…