Categories: हिमाचल

वीरभद्र सिंह को PGI लेने जाएगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर!

इसे वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कहें या फिर खुद को साबित करने का एक और तरीका… लेकिन जयरम सरकार का ये फैसला  कितना उचित है, इसका निर्णय तो सरकार या तो आम जनता ही करेगी। जैसा कि सभी को पता है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन दिनों अपने इलाज के लिए पीजीआई में एडमिट हैं और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।

वहीं, प्रदेश सरकार का एक और फैसला आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर लिया गया है जो कि खासी सुर्खियां बटोरता नज़र आ सकता है। इस फैसले में जयराम सरकार ने आज निर्णय लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पीजीआई से शिमला लाने के लिए सरकारी खर्चे पर हेलीकॉप्टर जिसके लिए सिर्फ राज्यपाल और मुख्यमंत्री अधिकृत हैं, वह दिया जाएगा।

आज सरकारी उड़न खटोले में वीरभद्र सिंह वापस शिमला आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने खुद इस मार्फत फैसला लिया है। ऐसा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री जो कि अस्पताल में एडमिट हैं, उनको सरकारी हेलीकॉप्टर लाने के लिए दिया जा रहा है। अब इसे राजनीतिक रूप से देखा जाए या राजनीतिक से ऊपर उठकर देखा जाए तो जयराम सरकार का यह फैसला एक तरह से ना सिर्फ पार्टी स्तर से उठकर नज़र आ रहा है बल्कि एक नया संदेश भी देता नज़र आ रहा है।

बताते चलें कि ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमेशा ही इस तरह के निर्णय लेते हैं। लेकिन कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय कहीं न कहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो कि 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनको एक तरह से सम्मान देने के लिए लिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

5 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago