Categories: हिमाचल

मुख्य सचिव ने लिया विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा

<p>मुख्य सचिव वीसी फारका ने बुधवार को नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। फारका ने शिक्षा और कल्याण विभाग को दिव्यांगों के लिए रैंप तथा व्हील चेयरों की सुविधाएं प्रदान करने को कहा ताकि वे सुगमता से अपना मतदान कर सकें।</p>

<p>इस दौरान फारका ने शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य आदि&nbsp; विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की और प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों को आवश्यक अधोसंरचना के साथ पूर्ण रूप से सुसज्जित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दो स्वयंसेवी मतदाताओं की सुविधाओं के लिए तैनात किए जाएंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव-2017 के लिए डाक द्वारा मतदान की सुविधा के बारे बताया कि इसे इस बार इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने दूरभाष विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बाधा रहित दूरभाष सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा प्रदेश के संवेदनशील तथा अति-संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने और इसके लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करने को भी कहा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

17 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

30 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago