हिमाचल

हिमाचल में 3 लाख से ज्यादा बच्चों को दोनों डोज, पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने का दावा

हिमाचल के 3,32,597 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, जबकि 4,17,582 बच्चे पहली डोज ले चुके हैं। प्रदेश के किशोर वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैं। इसी वजह से हिमाचल ने 15 से 18 साल के बच्चों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य सबसे पहले पूरा किया है। अब दूसरी डोज का लक्ष्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 1,69,085 को बूस्टर डोज भी लगा दी गई है। फ्रंट-लाइन वर्कर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 साल से अधिक की उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है, ताकि इनमें कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता विकसित की जा सके। 38,362 बूस्टर डोज हेल्थ केयर वर्कर्स, 23,689 बूस्टर डोज फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 1,07,034 बूस्टर डोज 60 साल से इससे अधिक उम्र के या गंभीर बीमारी वाले लोगों को लगाई जा चुकी है।

प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,23,92,565 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें पहली डोज के तौर पर 63,18,358 टीके, दूसरी डोज में 59,05,122 टीके तथा बूस्टर डोज में 1,69,085 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में बीते बुधवार को कुल मिलाकर 6,548 टीके लगाए गए हैं। इनमें पहली डोज 940, दूसरी डोज 3518 और बूस्टर डोज 2090 को लगाई गई।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

3 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago