Categories: हिमाचल

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में जल्द चलेंगी E-बसें, निगरानी व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला शहर में जल्द ही ई-बसें चलती दिखेंगी। इन बसों में जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगे होंगे। इसके अलावा शहर में स्मार्ट रोड़ नेटवर्क विकसित करने के साथ साथ बैरियर मुक्त बस शैल्टर बनाए जायेंगे। यह जानकारी धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कदम ने आज यहां धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रभावी एवं गतिशील कार्यान्वयन को लेकर परियोजना कार्यान्वयन इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दी।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

कदम ने कहा कि धर्मशाला शहर में निगरानी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए एकीकृत कमांड एवं नियत्रंण केन्द्र स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ई-नगरपालिका (नगरपालिका ई-शासन सेवाएं) तथा जीआईएस वेब पोर्टल (भौगोलिक सूचना प्रणाली) परियोजनाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा ये सेवाएं बहुत जल्द लोगों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए वेबसाईट विकसित की जा रही है जिसका कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला में प्रथम चरण में लागू की जाने वाली परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई । संदीप कदम ने सम्बन्धित विभागों से जरूरी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले चरण में रूट जोन ट्रीटमेंट का कुछ कार्य शुरू कर दिया है। हिमुडा तथा नगर निगम ने स्मार्ट स्ट्रीट परियोजना के तहत गलियों एवं रास्तों का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।

Samachar First

Recent Posts

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

2 mins ago

मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने पुलिस और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की राज्य स्तरीय…

9 mins ago

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: DC

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: डीसी नामांकन कक्ष…

21 mins ago

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने: CM

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम जयराम…

24 mins ago

झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे जयराम ठाकुर: जगत नेगी

जयराम बताएँ, किस सेब बाग़बानों को भाजपा ने दिया 50 रुपए समर्थन मूल्य : जगत…

28 mins ago

विदेश में नौकरी करने के लिए यहां पर होने जा रहे हैं साक्षात्कार, खबर में पढ़े

प्रदेश की नामी कंपनी इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन मोहाली पंजाब द्वारा पुरुषों व महिलाओं…

59 mins ago