Categories: हिमाचल

रामपुर में महिला प्रधान ने बीडीओ पर लगाए अश्लीलता के आरोप

शिमला के रामपुर में महिला पंचायत प्रधान ने खंड विकास के अधिकारी पर अश्लील हरक़ते करने के आरोप लगाए हैं। इसी संदर्भ में प्रधान सहित बाकी महिलाओं ने शनिवार को अधिकारी कार्यालय के बाहर खूब हंगामा किया, जबकि बीडीओ को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से सहायता लेनी पड़ी।

वहीं, इस संदर्भ में अभी तक मामला दर्ज तो नहीं हुआ है। लेकिन, प्रधान का आरोप है कि उक्त बीडीओ महिलाओं के साथ अश्लीलता से पेश आता है और गलत नियत के साथ महिलाओं से व्यवहार करता है। अपने मंसूबों में नाकाम रहने पर उन महिला प्रधानों के खिलाफ जांच बिठाई जाती है और उन्हें बेवजह उलझाने का प्रयास किया जाता है। महिलाओं ने कहा कि बीडीओ कार्यालय को शराब का अड्डा बनाया गया है और शाम होते ही यहां खूब शराब उड़ाई जाती है। प्रधान पवना ने मुख्यमंत्री से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उधर, बीडीओ प्रताप चौहान ने महिला प्रधान द्वारा अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि आरोप निराधार है। प्रधान ने अपनी पंचायत में लाखों का गबन किया है जिसकी जांच भी चल रही है। उससे बचने के लिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पंचायत में सोलर लाइटें बिना अनुमति के लगाई गई हैं और ये सब ड्रामा महिला प्रधान अपने भ्रष्टाचार से बचने के लिए कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

10 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

10 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

10 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

10 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

10 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

12 hours ago