हिमाचल

राजधानी में चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

राजधानी शिमला में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। नगर निगम शिमला में कार्यरत सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर एमसी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम के नियमित सफाई कर्मचारी और सैहब कर्मचारियों ने एमसी डिप्टी मेयर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें सफाई कर्मचारियों ने आउटसोर्स पर की जा रही भर्तियों का विरोध किया है।

साथ ही MC में 5 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो 24 दिसंबर के बाद हड़ताल पर चले जायेंगे जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी।

MC नियमित सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश ने कहा कि इससे पहले नगर निगम आयुक्त को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन फिर भी एमसी में सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स पर भरा जा रहा है। इससे सीधे ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है और ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाया जा रहा है। यदि निगम प्रशासन एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को नहीं मानता है तो वे हड़ताल पर चले जायेंगे जिसके लिए एमसी प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

13 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago