Categories: हिमाचल

CM का पंचायत प्रधानों और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश, बाहर से लौटे लोगों पर रखें कड़ी नजर

पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों को देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों पर उनके मूल स्थान पर कड़ी नजर रखनी चाहिए ताकि वे होम क्वारंटीन अवधि के दौरान होम क्वारंटीन नियमों का पालन करें और स्थानीय लोगों के साथ मिलजुल ना सके। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ खण्ड के पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक लोग देश के विभिन्न हिस्सों से रेड जोन क्षेत्र से आए हैं और उन्हें संस्थागत कवारंटीन में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को संस्थागत कवारंटीन के सात दिन पूरे करने बाद कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद होम कवारंटीन में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके क्षेत्रों में कोई भी, विशेष रूप से प्रवासी मजदूर भोजन के बिना न रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘निगाह’ टीम को दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के घर का दौरा करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि होम क्वारंटीन में रहने वाले व्यक्ति को उस घर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि घर में पर्याप्त आइसोलेशन की सुविधा नहीं है, तो आने वाले लोगों को सामुदायिक आवास जैसे पंचायत भवन, महिला मंडल भवन और युवक मंडल भवन इत्यादी में रखा जाना चाहिए।

CM ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिग से सोलन- सिरमौर के पंचायत प्रधिनिधियों से की चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सोलन और सिरमौर जिला के पंचात प्रधानों से चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानों को निर्देश दिए की वे अपनी पंचायतों में देश के विभिन्न हिस्सों ले वापस आए लोगों को होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रधान लोकतंत्रीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानों को गरीब और प्रवासी मजदूरों को भोजन और आश्रय प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। पंचायतों को लोगों को फेस कवर और मास्क प्रदान करना भी सुनिश्चित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में देश के विभिन्न भागों से लगभग 1.15 लाख लोग वापस आ गए हैं। प्रदेश में वापस आने के लिए 60 हजार और लोगों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में लोगों के वापस आने के कारण कोविड-19 मरीजों की संख्या में भी बढ़ौतरी हुई है। एक मई को केवल एक सक्रिय मरीज था, जो बढ़कर 34 हो गए हैं। प्रदेश सरकार इस वायरस से उत्पन्न स्थिति से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं और किसी प्रकार डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के लोगों के सहयोग से शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश देश का कोरोना मुक्त प्रदेश बन जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

53 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago