हिमाचल

CM ने डलहौजी को दी ड्रिग्री कॉलेज की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

गुरुवार को चंबा जिला के तलेरू में 9वीं ड्रैगन बोट रेस का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को इनाम भी वितरित किए। 15 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर के 19 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान लगभग 103 करोड़ रुपये की लागत वाले दस विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और चार परियोजनाओं की आधारशिला रखीं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कुछ एक स्कूलों को भी अपग्रेड करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डलहौजी में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष को घेरने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी । इस दौरान उन्होंने डलहौजी विधायिका पर भी तंज कसे।

अभी हाल ही में उपचुनाव में भाजपा की हार के बारे में जब मुख्यमंत्री को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में इसका आपको जवाब मिल जाएगा। चम्बा के लिए जब मंत्री पद की बात मुख्यमंत्री से पूछी गई तो जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा उपाअध्यक्ष के लिए चुराह से हंसराज को विधानसभा में लाया है वह भी एक मंत्री पद की तरह ही स्थान होता है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही दोबारा से विधानसभा क्षेत्र के दौरे की भी बात कही।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago