हिमाचल

PM मोदी से मिले CM जयराम, हिमाचल आने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने पीएम मोदी से केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया। सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिले शामिल होंगे।

उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चत करने के लिए राज्य को सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के ईमानदार और अथक प्रयासों से भी अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री ने इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी संवाद किया और उनसे हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया ताकि राज्य में सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने सशक्तिकरण के लिए महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अधिक ऋण प्रदान करने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

5 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

5 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

5 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

5 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

5 hours ago