<p>भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह बुधवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय कार्यक्रम कांगड़ा जिला के इंदौरा में होगा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर से शाम करीब पौने चार बजे शिमला के अनाडेल पहुंचेंगे। शाम 4 बजे सीएम राजभवन में आयोजित होने वाले एटहोम कार्यक्रम में भाग लेंगे।</p>
<p>जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। वहीं शाम 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत की ओर से राजभवन शिमला में ऐट होम रखा गया है, जिसमें सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कल होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को कई बड़ी सौगातें भी देंगे।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…