हिमाचल

CM ने कौशल रथ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं को निगम के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जागरूकता वाहन कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कौशल रथ के माध्यम से प्रदेश भर में युवाओं को निगम द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में तकनीकी व्यवसायिक और शैक्षिक प्रशिक्षण को मजबूत करने के प्रयासों के लिए कौशल विकास निगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा राज्य के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण कौशल बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम द्वारा प्रदेश में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत उन्नत कौशल संस्थानों का विकास किया गया है। इनमें 7 ग्रामीण आजीविका केंद्र, 5 शहरी आजीविका केंद्र, 10 मॉडल करियर केंद्र, एक महिला पॉलिटेक्निक, एक उत्कृष्टता केंद्र और एक आईटीआई शामिल है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा राज्य में लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रेजुएट ऐड-ऑन, बैचलर ऑफ वेकेशन तथा रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

21 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago