हिमाचल

सीएम ने पौधा लगाकर किया 75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव का आगाज़

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला ओक ओवर में बान का पौधा लगाकर 75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस बार वन विभाग ने प्रदेश में 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के 68 विधान सभा क्षेत्रों एवं 41 वन मंडलों में स्थानीय विधायकों और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने वर्चुअली माध्यम से वन महोत्सव में हिस्सा लिया और पौधे रोपण अभियान से जुड़े।

इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने में लगी है जिसमें वन विभाग में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। वनों में कई पेड़ सूख कर गिर और सड़ जाते हैं ऐसे में सरकार ने अब सूखे पेड़ो को हटाने का कार्य संबंधित डीएफओ को सौंपा है साथ ही 25 सूखे पेड़ तक डीएफओ को कटान की शक्तियां देने का फैसला लिया है।

इसके अलावा सरकार ने 60 फीसदी फलदार पौधे लगाने का निर्णय लिया है पहले केवल 30 फीसदी ही फलदार पौधे लगाए जाते थे। इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और पौधों की देखभाल व संरक्षण के लिए सरकार फॉरेस्ट बीट के चौथे हिस्से को महिला मंडल को सौंपने का निर्णय लिया है इससे उसकी आय भी होगी और पौधों का संरक्षण होगा।

इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार,सीपीएस
पीएस वन सुंदर ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा,पीसीसीएफ राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago