हिमाचल

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष में 1.5 करोड़ रुपये का अंशदान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज शिमला में वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष के. एस. श्रीकोट ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 1,54,08,657 रुपये का चेक भेंट किया। इस धनराशि के अलावा, सोसायटी ने 110 बेंच, 16 लकड़ी के बक्से, 84 कुर्सियां, तीन संगीत वाद्य यंत्र और विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी प्रदान कीं। इन पुस्तकों में 85 व्याकरण की पुस्तकें, 53 कला और ड्राइंग की पुस्तकें, 25 गणित और विज्ञान की पुस्तकें, 24 कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की पुस्तकें, 22 सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, 12 मानचित्र मास्टर्स की पुस्तकें और छह सामाजिक अध्ययन की पुस्तकें शामिल हैं।

वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उदार योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज के सम्पन्न वर्गों को वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की वंचित वर्गों के कल्याण और उत्थान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने प्रदेश के 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार प्रदान करते हुए उन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है।

प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की जिम्मेदारी उठाई है। सरकार द्वारा इन बच्चों के शैक्षणिक व्यय के साथ-साथ जेब खर्च के रूप में 4000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भूमिहीन बेसहारा बच्चों को घर बनाने के लिए तीन बिस्वा भूमि, गृह निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, स्टार्टअप परियोजनाओं के लिए 2 लाख रुपये तथा विवाह के खर्च के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी तथा कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

8 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago