हिमाचल

कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी करूंगा बैठकः मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सुक्खू सरकार की नई सोच कांगड़ा प्रवास के दौरान भी देखने को मिली। कांगड़ा जिला के प्रवास के दूसरे दिन चली समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ प्रस्तावित परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने नरवाणा में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का देर शाम निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय धर्मशाला में बैठक निर्धारित की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है और इसे बहाल करने में समय लग सकता है। जिस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी बैठक करनी पड़े तो अवश्य करूंगा।

नरवाणा बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब आठ बजे मिनी सचिवालय धर्मशाला पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में वन विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। लगभग डेढ़ घंटे चली इस बैठक में उन्होंने एशियन डवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से वित्त पोषित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी मांगी और कहा कि इन सभी परियोजनाओं को कार्यान्वित करनें के लिए सरकार उचित निर्णय लेगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह विकास कार्यों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं तथा जनता की सुविधा तथा राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। विकास योजनाओं में तेजी लाएं और उनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पांच जून को शिमला में दोबारा इस विषय पर समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। सरकार हर विभाग के कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के आम लोगों को समुचित लाभ मिल सके। बैठक में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष आर एस बाली, विधायक सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, देवेंद्र भुट्टो, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Kritika

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

11 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

11 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

11 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

11 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

11 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

12 hours ago