Categories: हिमाचल

CM के निर्देश, फोरलेन परियोजनाओं को तय समय में करें पूरा, सड़कों को बनाएं गड्ढा मुक्त

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी फोरलेन परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए। जिससे राज्य को बेहतर संपर्क प्रदान करने के अलावा लगात वृद्धी से बचा जा सके। इसके साथ ही राज्य में यात्रियों की सुविधा के लिए उच्च मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परवाणू-सोलन फोरलेन परियोजना को आगामी वर्ष 31 मार्च तक पूरा किया जाना चाहिए, जबकि कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क को 31 मई तक और टकोली-कुल्लू को आगामी वर्ष 31 सितंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी वर्ष के अंत तक कालका-शिमला फोरलेन परियोजना के अंतर्गत सोलन-कैथलीघाट के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर, 2020 तक बालूगंज-ब्रह्मपुखर-घाघस के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नेरचैक से कुल्लू तक पैचवर्क करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर-पठानकोट, बद्दी-नालागढ़ और पिंजौर-नालागढ़ सड़क के उन्नयन कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। जिन परियोजनाओं का 3डी कार्य पूरा हो चुका है उनका 3जी सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कैथलीघाट-ढली फोरलेन परियोजना का मुद्दा शीघ्र सुलझाया जाना चाहिए। कुछ विद्युत टावरों के अलावा 17 ढांचों को इस क्षेत्र से हटाने जाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोलन-कैथलीघाट क्षेत्र पर उपयुक्त डंपिंग स्थलों को चिन्हित करने के निर्दश दिए ताकि कार्यकारी एजेंसियों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र से 13 बिजली टावरों को स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने वन स्वीकृतियों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा ताकि इन सभी परियोजनाओं के कार्य में विलम्ब न हो। उन्होंने इन फोरलेन को ‘ग्रीन हाईवे’ बनाने के लिए सड़क के किनारे पौधे लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने मनाली में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण में देरी पर चिंता व्यक्त की, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये।

क्षेत्रीय अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गुरसेवक सिंह सांघा ने राज्य में सभी चार फोरलेन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के बारे में मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

5 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

5 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

6 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

6 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

10 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

11 hours ago