हिमाचल प्रदेश में मौसम की करवट से कई इलाकों में बर्फ़बारी हुई है।। बर्फ़बारी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। हिमाचल में हो रही ताजा बर्फबारी से आम जन जीवन बेशक बुरी तरह प्रभावित हो, मगर सैलानी इसका जमकर आनंद ले रहे हैं।
शुक्रवार शाम मनाली शहर में इस सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ। देश के कोने-कोने से मनाली पहुंचे सैलानियों ने इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि मनाली के सोलंगनाला में बर्फ़बारी के बीच पर्यटक फँस भी गए। जिनको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। तापमान गिरने से रोहतांग सिस्सू और मनाली में नदी नाले जम गए हैं।
सबसे ज़्यादा बर्फ़बारी किन्नौर जिला में देखने को मिली जिला किन्नौर के मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हुई। किन्नौर में सबसे ज़्यादा निचार 10.2 सेंटीमीटर व कल्पा में 8.0 सेंटीमीटर बर्फ़बारी रिकॉर्ड की गई। जबकि कुल्लू के कोटी और शिमला के नारकंडा में 4.0 सेंटीमीटर बर्फ़बारी रिकॉर्ड की गई।इसी तरह पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान केलांग -10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शिमला -0.1, मनाली -0.4, वकल्पा में -7.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। लेकिन हिमाचल के लोगों को सर्दी के सितम से राहत नही मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक शिमला, सोलन , चंबा व किन्नौर ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस के साथ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धुंध परेशान करेगी।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…