हिमाचल

देहरा की हर समस्या का मुख्यमंत्री से कराऊंगी समाधान : कमलेश ठाकुर

देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की। हार, नैहनपुखर, ढलियारा, चनौर, दोसडका, हनुमान मंदिर चौक देहरा, बनखंडी इत्यादि जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलेश ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस उम्मीदवार ने चनौर के लक्ष्मी नारायण मंदिर व बनखंडी में मां बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों से मुलाकात की। कमलेश ठाकुर ने देहरा की जनता से चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देहरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा। देहरा उनका मायका है और कोई भी बेटी अपने घर का विकास कराने में पीछे नहीं रह सकती। देहरा के रूठे हुए कांग्रेसियों को मना लिया जाएगा। डॉ. राजेश मेरे भाई हैं,  उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उनका कोई मनमुटाव होगा तो उसे दूर कर लेंगे। देहरा की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर काफी जोश है। देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक के भाजपा के हाथों बिकने के कारण इस उपचुनाव का बोझ जनता पर पड़ा है। निर्दलीय विधायक की कोई पार्टी नहीं होती, वह तटस्थ रहकर भी जनता के काम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने 14 महीने बाद ही पद से इस्तीफ़ा देकर देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने 14 महीने में देहरा में कोई विकास नहीं करवाया। मुख्यमंत्री ने देहरा के बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क दिया, पुलिस जिला बनाया व पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय दिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री देहरा को अनेक सौगात दे चुके हैं। पूर्व निर्दलीय विधायक ने देहरा के लोगों को ठगा है। इको सेंसटिव जोन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत की थी, उसके बाद ही यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश जारी हुए।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता विकास चाहती है और विकास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ही देहरा में करेंगे। भाजपा की झूठ की राजनीति में जनता फंसने वाली नहीं है। मेरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि देहरा को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काँग्रेस पार्टी के साथ चलें। देहरा अब मेरा है। हाईकमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। कमलेश ठाकुर ने देहरा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद देहरा बाजार में व्यावसायियों से वोट की अपील की। उनके साथ हिमाचल प्रदेश सन्निर्माण एवं भवन कामगार बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, जसवां प्रागपुर से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया व अनेक पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान इत्यादि उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

16 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

16 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

16 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

16 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

16 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

22 hours ago