हिमाचल

जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की, SIT पर उठाए सवाल

मंडी जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में ऐसी घटना पर कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली मर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि जहरीली शराब पीने से मंडी में 7 लोगों ने जान गंवाई। प्रदेश में यह पहली और गम्भीर समस्या सामने आई है। यह घटना क्यों और ऐसी परिस्थिति कैसे बनी सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया सरक्षण के साथ काम कर रहा है। देवभूमि में इस तरह की घटना दुखद है जिसे गम्भीरता से लेने की जरूरत है। शराब माफिया की जड़े मजबूत हो रही हैं इसकी जांच होनी चाहिए। मामले की न्याययिक जांच हाइकोर्ट के सिटींग जज से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए गठित एसआईटी कमेटी पर भी सवाल खड़े किए हैं। कमेटी में मंडी के ही एसपी को शामिल किया गया है जबकि दूसरा कांगड़ा एसपी जो कोरोना पॉजिटिव है, उन्हें शामिल करना सरकार की गम्भीरता को दर्शाता है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

20 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

21 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

21 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago