हिमाचल

लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, घंटों ठप रहा तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग

लाहौल स्पीति: मौसम खुलने के बाद लाहौल घाटी में हिमस्खलन का क्रम जारी है। तिंदी के पास के कड़ूनाला के पास हिमस्खलन गिरने से तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग कई घंटे तक ठप रहा।

बुधवार रात को पांगी घाटी के श्योर से करीब 10 किमी पीछे लाहौल घाटी के तिंदी की तरफ हिमस्खलन होने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। अटल टनल रोहतांग बनने से पहले सर्दियों में लाहौल के लोगों में इस मार्ग की खास अहमियत थी।

भारी बर्फबारी के चलते समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पांच से 6 महीने तक बंद हो जाता था। लोग आपात स्थिति में तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग होते हुए घाटी से बाहर आवाजाही करते थे। अब अटल टनल बनने से सीमा सड़क संगठन भी सड़क को टनल के रास्ते जल्द यातायात के लिए बहाल कर रहा है। ऐसे में लाहौल घाटी के लोग अटल टनल के रास्ते ही आवाजाही कर रहे हैं।

बुधवार रात को हिमस्खलन से बंद तांदी-संसारीनाला-जम्मू सड़क से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन ने मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है। अटल टनल बनने से लाहौल ही नहीं, बल्कि पांगी घाटी के लोगों को लाहौल होकर मनाली-कुल्लू-मंडी की ओर आवाजाही करने में बड़ी राहत मिली है।

इन दिनों भी चंबा जिले के पांगी घाटी के लोग लाहौल होकर मनाली, कुल्लू की ओर आवाजाही कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग से पूर्व पांगी घाटी के लोग भी सर्दियों में लाहौल की तरह हेलिकॉप्टर सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। सीमा सड़क संगठन 94 के अधिकारी पाल राज ने बताया कि पांगी घाटी के श्योर से 10 किमी पीछे लाहौल की तरह मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया था। इसे वीरवार को दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago