हिमाचल

कांग्रेस का “पोल खोल हल्ला बोल” अभियान, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला में मोर्चा खोल दिया है और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए पोल-खोल हल्ला बोल अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार को देर शाम कैथू वार्ड से इसकी शुरुआत की गई हैं. जहां कांग्रेस नेताओं द्वारा पेट्रोल की बढ़ती कीमत, पानी की समस्या, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और सरकार की नाकामियों को जनता को अवगत करवाया गया.कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ आज से कांग्रेस ने पोल-खोल हल्ला बोल अभियान शुरू किया हैं. और इसके तहत लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है.केंद्र की मोदी सरकार ने खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आम लोगों का जीना मुश्किल  कर दिया है यहां तक की किताबों पेंसिल तक पर जीएसटी लगा दिया गया है. इसको लेकर आज शिमला नगर निगम के वार्ड से अभियान शुरू किया गया है और लोगों के घर-घर जाकर केंद्र भाजपा सरकार की नाकामियों को अवगत करवाया जा रहा हैं.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

28 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

31 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago