हिमाचल

Covid 19: शुक्रवार को हिमाचल में आए कोरोना के 202 मामले, 2 मरीजों की गई जान

प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 237 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की जान गई है। इन 2 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3614 हो गया है।

आज आए मामलों में बिलासपुर से 15, चंबा 6, हमीरपुर 40, कांगड़ा 41, किन्नौर 6, कुल्लू 4, मंडी 44, शिमला 19, सोलन 3, और ऊना से 7 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 215437 हो गया है। इसमें से 1682 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 210124 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 9224 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 8486 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 179 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 559 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

28 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

31 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago