<p>प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 1 मौत हमीरपुर, 1 कांगड़ा और 3 मौत शिमला में हुई हैं। इन 5 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 285 हो गई है। शाम तक प्रदेश में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए जबकि आज 142 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। </p>
<p>आज आए मामलों में बिलासपुर से 2, कुल्लू 13, मंडी 18, शिमला 1, और सिरमौर से 7 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 20081 हो गया है। इसमें से 2513 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अभी तक 17256 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। बता दें कि शनिवा को प्रदेश में 2276 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 188 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 14 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 2074 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। </p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…