हिमाचल

साइकिल से भारत यात्रा पर निकला त्रिपुरा का युवक पहुंचा हिमाचल, खास है मकसद

नाहन: पर्यावरण संरक्षण के बीच लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इन्हीं में से एक त्रिपुरा के रहने वाले एक युवक ओशिम दास भी है, जो साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकलकर देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आहवान कर रहे हैं।

दरअसल साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाए ओशिम दास 8 राज्यों का भ्रमण करते हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात वह अपने अगले टारगेट लेह लद्दाख के लिए निकल पड़े। साइकिल यात्रा का मकसद लोगों के बीच पर्यावरण को संरक्षित रखना एकमात्र उद्देश्य है।

नाहन पहुंचे ओशिम दास ने बताया कि साइकिल पर उनकी यह यात्रा 1 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी। 8 राज्यों का भ्रमण कर हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जोकि उनका वां राज्य है। त्रिपुरा, असम, बिहार, यूपी उत्तराखंड आदि राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। हिमाचल के बाद वह लेह लद्दाख जाएंगे। इस भारत भ्रमण के दौरान वह सभी राज्यों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह इस साइकिल यात्रा से लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रति जागरूक कर रहे हैं।

कुल मिलाकर ओशिम दास का यह प्रयास सराहनीय है। लिहाजा पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को अपना जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुरू किया साइकिल अभियान

जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान…

6 mins ago

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

17 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

17 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

17 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

17 hours ago