Follow Us:

दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन, हमीरपुर से था खास नाता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह इस चैनल का जाना-माना चेहरा थीं। बताया जा रहा है कि नीलम कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम शर्मा के निधन की सूचना दी है।

नीलम को इसी साल मार्च महीने में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। दिवंगत नीलम ने 20 साल के करियर में दूरदर्शन पर 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' जैसे कई मशहूर कार्यक्रमों का संचालन किया था।

नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

नीलम शर्मा मूल रूप से हमीरपुर के भोरंज तहसील के भलवानी गांव से संबंध रखती थी। उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई थी लेकिन वह हमेशा अपने गांव के लोगों के संपर्क में रहती थी और अक्सर अपने गांव आया करती थी।