हिमाचल

“बच्चों के समग्र विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना”

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का समग्र विकास और पोषण सुनिश्चित करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के प्रारंभिक चरण में सीखने की प्रक्रिया के अलावा उनकी आहार संबंधी आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखती है।

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए अविलम्ब पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाएगी।

आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव बीना शर्मा ने किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पोषण ट्रेकर एप के लिए मोबाइल फोन, रिक्त पदों की भर्ती और सभी ज़िलों में शिकायत निवारण संबंधी बैठक नियमित रूप से आयोजित करने की मांगें प्रस्तुत कीं। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम. सुधा देवी, महिला एवं बाल विकास निदेशालय की निदेशक नीलम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

50 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

58 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

1 hour ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago