Categories: हिमाचल

बिलासपुर में दुर्गा पूजा की धूम, बंगाल से मंगवाई माता की मूर्तियां

<p>भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस बार जेपी नड्डा 7-8 और 9&nbsp; अक्टूबर को दुर्गा पूजा के लिए विशेष तौर से बिलासपुर पहुंचने वाले हैं। वह बिलासपुर के प्राचीन मंदिर धोलरा&nbsp; मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेंगे और दुर्गा पूजा करेंगे इस मौके पर जहां पर दुर्गा पूजा के लिए बंगाल से पंडित और मूर्ति विशेष रूप से मंगवाई गई है। इन मूर्तियों का सौंदर्य देखते ही बनता है।</p>

<p>जेपी नड्डा की धर्मपत्नी और विशेष ओलंपिक की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा स्वयं इस दुर्गा उत्सव में 10 दिन तक भाग लेती हैं और दुर्गा पूजा के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। मल्लिका नड्डा ने बताया कि यह दुर्गा पूजा उनका परिवार 18 सालों से लगातार करता रहा है और इसमें विशेष रूप से&nbsp; बंगाल से माता जी की मूर्तियां और पंडित बुलाए जाते हैं। पूजा अर्चना के बाद गोविंद सागर झील में माता की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा जिसमें&nbsp; भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाग लेंगे। शरदोत्सव को लेकर पूरे बिलासपुर में उत्साह का माहौल है और लोग दुर्गा पूजन के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।</p>

<p>भाजपा के जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया की जेपी नड्डा के तीन दिवसीय हिमाचल दौरे को लेकर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बिलासपुर पहुंचने पर उनका मेला ग्राउंड बिलासपुर में स्वागत होगा और 9 अक्टूबर को उनका कुल्लू और मंडी का कार्यक्रम होगा</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago