Follow Us:

हिमाचल और असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए। चंबा में देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिमाचल के बाद आज सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में कार्बी आंगलोंग में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।