Categories: हिमाचल

हिमाचल को 210 सड़कों के टैंडर करने की EC ने दी मंजूरी

<p>केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल को 210 सड़कों के टैंडर करने की अनुमति दे दी है।&nbsp; इसके बाद लोक निर्माण विभाग इन सड़कों का काम शुरू करने के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण करीब 68 दिनों तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण अन्य विभागों के विभिन्न विकास कार्य समेत PMGSY के टैंडर भी लटके हुए थे।यह देखते हुए विभाग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से सड़कों के टैंडर करने की अनुमति मांग रखी थी। प्रदेश में ये सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जानी हैं।</p>

<p>इसकी पुष्टि मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने की है। चुनाव विभाग ने इसे लेकर लोक निर्माण विभाग को सूचित कर दिया है। चुनाव आयोग से PMGSY की सड़कों के टैंडर की अनुमति के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी टैंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।</p>

<p>गौरतलब है कि केंद्र ने इसी साल 210 सड़कों के प्रोजैक्ट PMGSY के तहत मंजूर किए थे। इन सड़कों की लंबाई 1000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है। PMGSY के चीफ इंजीनियर एके अबरोल ने बताया कि चुनाव आयोग की परमिशन मिलने के बाद विभाग ने टैंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

2 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

2 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

2 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

2 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

2 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

17 hours ago