हिमाचल

विश्व रेडियो दिवस पर किसान प्रश्नोत्तरी का आयोजन

आकाशवाणी धर्मशाला द्वारा वीरवार  15 फरवरी 2024 को रेडियो किसान दिवस  के अवसर पर एक विशेष रेडियो किसान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी के लिए किसानों के तीन समूह बनाए गए थे इन तीन समूहों के नाम वैलन्टाइन, रिंग ऑफ फायर और टेडीबिअर  रखे गए थे।

हर समूह में एक एक उन्नत महिला किसान को शामिल किया गया। कार्यक्रम में किसानवाणी  के प्रभारी और कार्यक्रम प्रमुख गेरिन्द्र सी. ठाकुर ने किसानों और विशेषज्ञ का स्वागत किया और साथ ही प्रश्नोत्तरी से संबंधित नियमो से अवगत करवाया। विषयवाद विशेषज्ञ(बागबानी ) डॉ निशा कुमारी मेहरा इस प्रश्नोतरी की  क्विज मास्टर  रहे तथा इस दौरान किसानवाणी  के प्रसिद्ध किरदारों किसान मित्र और देहरो  ताई ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर समां बांधा और इस प्रश्नोत्तरी की विशेषता यह रही कि इसमें सभी किसान और कृषि विशेषज्ञा महिला वर्ग से थीं।

आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख गेरिन्द्र सी. ठाकुर ने कहा कि आकाशवाणी धर्मशाला ने रेडियो किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे अधिक से अधिक किसानों को कृषि के बारे में जानकारी दी जा सके। इस मौके पर कार्यक्रम निष्पादक ,सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे.

Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

31 mins ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

33 mins ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

35 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

36 mins ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

38 mins ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

60 mins ago