Categories: हिमाचल

धर्मशाला आने वाली उड़ाने रद्द, बारिश से भारी नुकसान

खराब मौसम और भारी बारिश के चलते गगल एयरपोर्ट में आज आने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। हेली तथा हवाई टैक्सी की सेवाएं भी आज स्थगित रहेंगी।

गगल एयरपोर्ट के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने जानकारी दी की आज न तो एयर इंडिया और न ही स्पाइसजेट का विमान आएगा। हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। धर्मशाला के साथ काँगड़ा के अन्य कस्बों में लोगों को भारी बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

धर्मशाला की सड़कें जलधारा में तबदील हो गई जिस कारण कई गाड़ियों को क्षति पहुँची है। धर्मशाला में 185 मिलीमीटर, पालमपुर में 155 मिलीमीटर, बैजनाथ और माला में 105 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अगले दो दिन तक जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ तूफान की भी सम्भावन जताइ है।

बुधवार से मानसून की रफ़्तार कुछ थमेगी पर 14, 15 और 16 जुलाई को भी प्रदेश में हलकी बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि अगले तीन दिन येलो अलर्ट रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

12 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago