Categories: हिमाचल

समय पर वेतन न मिलने के कारण फोरलेन मजदूरों की हड़ताल

<p>मंडी में फोरलेन निर्माण में लगे सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। इन मजदूरों का हड़ताल पर जाने का मुख्य कारण कंपनी का समय पर वेतन और अन्य सुविधा न देना है। मजदूरों के हड़ताल पर जाने से 4 टनलों का काम रूक गया है। हड़ताल करने वाले सभी मजदूर एक ही कंपनी के बताए जा रहे हैं।</p>

<p>मजदूरों का कहना है कि कंपनी ने 12 नवंबर को वेतन देने का वादा किया था, लेकिन कंपनी इसका भुगतान नहीं कर पाई। जिसके चलते मजदूर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय इकाई के बैनर तले कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।</p>

<p>मजदूर संघ के प्रधान ने बताया कि कंपनी श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है न ही मजदूरों को अभी तक ज्वाईनिंग लेटर दिए गए हैं और न ही उन्हें कोई आई कार्ड जारी किए गए है। यदि कार्य के दौरान कोई मजदूर घायल हो जाता है तो मौके पर प्राथमिक उपचार की भी कोई सुविधा नहीं है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक मजदूरों के वेतन का भुगतान नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

45 mins ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

10 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

11 hours ago