Categories: हिमाचल

कुल्लू दशहराः चार हजार महिलाओं ने एक साथ डाली नाटी, दिया स्वच्छता और पोषण का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पांचवें दिन चार हजार महिलाओं ने ढालपुर के रथ मैदान में सामूहिक रूप से कुल्लू का पारंपरिक लोकनृत्य नाटी करके स्वच्छता और पोषण का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी रजनी ठाकुर, उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस महानाटी में भाग लिया।

करीब एक घंटे तक चले इस अद्भुत सामूहिक लोकनृत्य में चार हजार से अधिक महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक कुल्लवी लोकगीतों और शहनाई तथा अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर बड़े उत्साह व जोश के साथ नाटी डाली। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने स्वच्छता और पोषण अभियान पर आधारित लोकगीतों के साथ नाटी की शुरुआत की।

इस अवसर पर महानाटी के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि महानाटी के माध्यम से न केवल कुल्लू की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण का प्रयास किया गया है, बल्कि आम लोगों को स्वच्छता और पोषण अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया है।

वन मंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति से ही हमारी पहचान कायम रहती है। पारंपरिक कुल्लवी नाटी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है और इसके संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान महानाटी की परंपरा को जारी रखा जाएगा। आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

मंडी बायपास पर ट्रैफिक शुरू, भारी भरकम ट्रैफिक जाम से अब राहत

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…

6 mins ago

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

26 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

50 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago