<p>हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। धौलाधार, लाहौल और भरमौर की पहाड़ियों में वीरवार को हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में दिन भर झमाझम बारिश भी हुई। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश में कई जगह बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।</p>
<p>लाहौल घाटी की घेपन पीक, ड्रिलबु, सेवन सिस्टर पीक, बारालाचा और रोहतांग दर्रा पर हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से जनजातीय इलाकों में तापमान लुढ़क गया है। सितंबर के पहले सप्ताह से पहाड़ों पर बर्फबारी के क्रम को सर्दियों का आगाज माना जा रहा है। हल्की बर्फबारी के बावजूद मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है।</p>
<p> वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना में 34.3, सोलन में 27.0, नाहन में 27.8, कांगड़ा में 31.2, धर्मशाला में 26.8, भुंतर में 29.0, सुंदरनगर में 31.0, कल्पा में 20.4, हमीरपुर में 32.4, बिलासपुर में 32.5 और मंडी में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।<br />
</p>
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…