हिमाचल

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे रोहतांग घूमने आए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। हालांकि, प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर माह में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। 1 से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 17.5 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 0.7 मिमी बारिश हुई है।

हिमाचल के 12 में से 10 जिलों में 1 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई है। ऊना जिले में 8.6 मिमी, मंडी में 3.7 मिमी और कांगड़ा में केवल 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक हो गया है, जिससे ठंड की दस्तक भी इस बार देरी से होगी।

23 अक्टूबर को ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 22 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 23 अक्टूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

तापमान में उछाल

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। केलांग में पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में केलांग का तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, ऊना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश के सात शहरों में तापमान 30 डिग्री या इसके आसपास बना हुआ है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

कानून से ऊपर कोई नहीं, मंत्री हो या कर्मचारी: राजेश धर्माणी

  Rajesh Dharmani on Law and Accountability : नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और…

33 mins ago

22 अक्टूबर से नाहन में विशेष बच्चों की दिवाली प्रदर्शनी

Diwali exhibition by special children : दिवाली की तैयारियों के बीच, नाहन के आस्था स्पेशल…

46 mins ago

नाचन के यशवंत का डांस के प्रति जुनून: सलमान खान ने की थी साथ चलने की पेशकश

  Dance talent from Himachal : जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत घीड़ी…

50 mins ago

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के मंत्रियों को मिले विभाग, पढ़ें किसे क्या मिला

Jammu Kashmir Ministers Portfolio: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व…

3 hours ago

नायब सिंह सैनी ने संभाला हरियाणा का मुख्यमंत्री पद, मुफ्त डायलिसिस सेवा का ऐलान

  Nayab Singh Saini as Haryana CM:  हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

4 hours ago