Categories: हिमाचल

इलाज के अभाव में जिंदगी की जंग हार गई दीपिका, समय पर नहीं मिल पाई मदद

एक तरफ तो प्रदेश सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लिए हर सम्भव प्रयास करने के बड़े-बड़े दावे करती है परन्तु ये दावे उस वक्त खोखले साबित हो गए जब एक 16 साल की लड़की ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

दोनों किडनियां खराब होने के बाद जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही दीपिका की लड़ाई अब हमेशा के लिए खत्म हो गई। समय पर इलाज न मिल पाने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में आज दीपिका की मौत हो गई।

अर्की के दाड़लाघाट में कशलोग फगवाना गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दीपिका की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। दीपिका के महंगे इलाज का खर्चा उठाने में परिवार सामर्थ्य नहीं था। जिसके बाद दीपिका की मां ने बेटी को अपनी किडनी देने का फैसला लिया, लेकिन ऑपरेशन और इलाज के पैसे न जुटा पाई।

मीडिया के जरिये भी दीपिका के परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। दीपिका की मदद के लिए कुछ दानी सज्जनों के हाथ आगे भी बढ़े । दीपिका की मदद के लिए अर्की के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम जयराम से भी मुलाकात की, लेकिन सीएम के आश्वासवन के बावजूद परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई।

दोनों किडनियां खराब होने के बावजूद दीपिका अपनी माता और अन्य परिजनों के साथ छह दिन तक पीजीआई की खाख छानती रही। दीपिका के परिजन इलाज के लिए मिन्नतें करते रहे लेकिन इलाज तो दूर उसे एडमिट तक नहीं किया गया। धीरे-धीरे दीपिका की हिम्मत भी जवाब देने लगी। जब दीपिका की तबीयत बेहद बिगड़ गई तब उसे भर्ती किया गया लेकिन इलाज में देरी के कारण आज दीपिका की मौत हो गई।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago