Categories: हिमाचल

गरीबों को घर के साथ स्वच्छ वातावरण भी देगी सरकार, 2 अक्टूबर से शुरू होगा ‘अंगीकार’ अभियान

<p>प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को मकान देने के लक्ष्य के साथ स्वच्छता और अनुकूल वातावरण देने का भी अभियान शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,377 लोगों ने मकान देने का लक्ष्य रखा है जिनमें से 10 हजार लोगों को मकान दे दिए हैं। केंद्र सरकार ने &quot;अंगीकार &quot; अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर इसके फायदों के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।</p>

<p>मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी&nbsp; अभियान की शुरुआत महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को मंडी से होगी। जबकि 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के मौके पर धर्मशाला में अभियान का समापन होगा। अभियान को सफल बनाने के मकसद से शिमला में शहरी विकास विभाग ने संबंधित उपायुक्तों और नगर निकायों के अधिकारियों सहित लाभार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने की।</p>

<p>शहरी विकास मंत्री ने बताया कि अंगीकार अभियान के तहत पीएम आवास के लाभार्थियों को जल ,ऊर्जा ,पर्यावरण और कूड़ा प्रबंधन को लेकर जागरूक किया जाएगा। ताकि लोगों को घर के साथ साथ स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल सके और वे अपने जीवन मे आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला बाह्य शौच मुक्त राज्य बन गया है। प्रदेश के हर घर को शौचालय से जोड़ा गया है। प्रदेश के 54 शहरों के लोगों को अंगीकार अभियान के तहत जोड़ा गया है जंहा पर लोगों को कई तरह के कार्यक्रमों से जागरूक किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

2 hours ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

2 hours ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

2 hours ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

8 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

9 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

9 hours ago