Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने की किन्नौर की तीन महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों को 51 हजार प्रति खिलाड़ी देने की घोषणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किन्नौर जिले की तीन बाक्सिंग महिला खिलाड़ियों,  विनाक्षी देवी, स्नेहा और दीपिका, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और मेडल हासिल किए हैं, को 51,000 रुपये प्रत्येक को अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषण की है। इनमें कु. विनाक्षी देवी, जिन्होंने खेलों इण्डिया अभियान के तहत साल 2019 में अंडर-19 बाक्सिंग में गोल्ड मेडल तथा वष 2020 में भूटान इंटरनेशनल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। कु. स्नेहा, जिन्होंने खेलों इण्डिया अभियान के तहत साल 2020 में अंडर-19 बाक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया और स्पेन में बाक्सिंग की जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। कु. दीपिका ने स्वीडन में साल 2020 में आयोजित वल्ड बाक्सिंग यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। राज्यपाल ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भावी तैयारियों के लिए यह राशि प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उनका अभ्यास जारी है। ये खिलाड़ी भविष्य के लिए अच्छी तैयारी करें और प्रदेश व देश का नाम रौशन करें, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। राज्यपाल आज किन्नौर जिले के कुछ प्रमुख व्यक्तियों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। किन्नौर जिले के उपायुक्त श्री गोपाल चंद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्यपाल ने किन्नौर में कोरोना काल में स्वास्थ्य और ऑनलाईन शिक्षा की स्थिति, जागरूकता अभियान, जिले में विकास कार्यों, भारत-चीन विवाद में लोगों का आत्मविश्वास और अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत की। विडियो काॉन्फ्रेसिंग में भाग लेने वाले लोगों ने राज्यपाल को जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों और फोन कनक्टीविटी की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कल्पा में स्पोर्ट्स सेंटर खोलने, बार्डर क्षेत्र में संपर्क सड़कों को चैड़ा करने और सीए स्टोर के निर्माण की बात उठाई। उन्होंने अग्निकांड प्रभावितों को राहत राशि पांच लाख रुपये तक बढ़ाने के लिए सरकार से मामला उठाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने उनकी मांगों पर गौर कर उन्हें सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago