Categories: हिमाचल

हमीरपुरः पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर जिला भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रमे कुमार धूमल के जन्मदिवस पर हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। कोविड प्रोटोकॉल के चलते इस बार जन्मदिवस पर बडें आयोजनों की मनाही के चलते पूर्व मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया लेकिन हर साल लगने वाला रक्तदान शिविर गांधी चैक पर लगाया गया। भाजयूमों और एम के भारद्वाज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ चढ़कर भाग लिया।

जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करते हुए रक्तदान करने वाले युवाओं को आभार भी व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्त की जरूरत आए दिन लोगों को अस्पतालों में पडती रहती है जिसमें युवाओं के द्वारा किए गए रक्तदान से उन्हें मदद मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया है और उनके द्वारा करवाया गए सडकों के विकास के चलते उन्हें सडकों वाले मुख्यमंत्री के रूप में आज भी याद किया जाता है।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है और वह कहते है कि राजनीति सत्तासुख भोगने का काम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री के बात गए मार्ग पर चलने की आज हर भाजपा कार्यकर्ता को जरूरत है। आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन, नेतृत्व और आशीर्वाद जनता को मिलता रहे ऐसी कामना उन्होंने की।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago