Categories: हिमाचल

हमीरपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले दीन दयाल अंतोदय समिति बड़सर के पदाधिकारी, रखी ये मांग

<p>दीन दयाल अंतोदय समिति बड़सर जिला हमीरपुर के पदाधिकारियों ने मानव संसाधन विकास (शिक्षा) एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान समिति ने धमेंद्र प्रधान को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी । बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने लंबे समय से बड़सर क्षेत्र के लोगों की मांग केंद्रीय विद्यालय के विषय पर विस्तृत चर्चा की और कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया । चर्चा के उपरांत दीन दयाल अंतोदय समिति के पदाधिकारियों ने धर्मेन्द्र प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया ।</p>

<p>बैठक के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संबंधित अधिकारियों से केंद्रीय विद्यालय बिझड़ी के बारे मे जानकारी लेकर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे तो शिक्षा क्षेत्र में बहुत आगे है लेकिन उसकी गुणवत्ता और बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकार प्रयासरत है ।&nbsp;</p>

<p>भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सके उसके लिए दिन रात प्रयासरत हैं और आने वाले समय में बड़सर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरे करने के लिए प्रयासरत रहेंगे ।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago