Categories: हिमाचल

केंद्र रेल बोर्ड समिति में सदस्य बने हिमाचल के हरिओम भनोट

<p>रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड में 13 सदस्य राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इसमें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से एकमात्र हरिओम भनोट को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हरिओम भनोट के इस समिति में शामिल होने से प्रदेश का गौरव भी बड़ा है। रेल मंत्रालय ने इस समिति की अधिसूचना जारी कर दी है।</p>

<p>हरिओम भनोट प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे हैं और अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वे लंबे समय तक ऊना में बीजेपी के मीडिया प्रभारी रहे। उसके बाद लगातार दूसरी बार प्रदेश बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी के नाते काम कर रहे हैं।</p>

<p>इस दौरान भनोट ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ भारत सरकार के रेल मंत्रालय के रेल बोर्ड की समिति में उन्हें सदस्य नियुक्त किया गया है उस पर खरा उतरेंगे और प्रयास रहेगा कि बेहतरीन कार्य किया जा सके। इस समिति के माध्यम से हिमाचल के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। ताकि रेलवे और टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों को प्रदेश में भी आगे बढ़ाया जा सके।</p>

<p>रेलवे बोर्ड के सचिव राजनेश साही ने अधिसूचना की प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कैबिनेट सचिव भारत सरकार को भेजी है। इस समिति का कार्यकाल 2 साल का रहेगा। यह समिति रेलवे के कैटरिंग, बैंडिंग स्टॉल, बुक स्टॉल, टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर सहित अन्य कार्यों पर सरकार को अपने अपने सुझाव देगी। उनकी नियुक्ति के पीछे सांसद अनुराग ठाकुर का बड़ा हाथ माना जा रहा है। वहीं, अनुराग ठाकुर ने रेलवे बोर्ड की पीसीएस समिति का सदस्य नियुक्त होने पर हरिओम भनोट को बधाई दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

55 seconds ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

22 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

48 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago