एनीमिया मुक्त हिमाचल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम और महिला एवं बाल स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर पोषण अभियान शुरू किया है। अब डॉक्टर खुद घर आकर आपके एनीमिया की जांच करेंगे, यदि खून की कमी हुई तो इसका इलाज भी किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर जिन महिलाओं को एनीमिया की जानकारी नहीं है वे भी इसके प्रति जागरूक होंगीं। विभाग ने महिलाओं के हिमोगलोबिन जांच का जिम्मा सीएमओ को सौंपा है। जांच करने के लिए तकनिशियन, हैल्थ वर्कर सहित सुपरवाईजर मौजूद रहेगें। एनीमिया से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

ऐसे में बीमारी पर काबू पाने के लिए विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए है। खून में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिसे एनीमिया कहते हैं। यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।

लोग एनीमिया को कोई बड़ी बीमारी नहीं मानते और इसे अनदेखा करते जाते हैं, लेकिन इस बीमारी से जान भी जा सकती है। चिकित्सकों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि एनीमिया का कोई भी लक्षण लगातार कुछ दिनों से दिखाई दे रहा हो तो डॉक्टर को दिखाएं और हीमोग्लोबिन की जांच करवाएं।

42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…