मानसून की झमाझम बारिश से हिमाचल के नदी-नाले उफान पर हैं। रोजाना ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ब्यास का प्रवाह 400 क्यूमैक्स तक पहुंच गया है। शनिवार रात को कुल्लू-मनाली में झमाझम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

सोमवार को कुछ स्थानों में बहुत भारी बारिश के चलते सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। रविवार को राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जबकि रोहतांग और मनाली की चोटियों पर हिमपात हुआ। खेतीबाड़ी और बागवानी के लिए बारिश फायदेमंद है।

कहां कितनी बारिश..

कसौली 33 मिमी

रेणुका 54 मिमी

नाहन 49 मिमी

बैजनाथ 36 मिमी

पालमपुर 31 मिमी

शिमला 15 मिमी

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…