Categories: हिमाचल

हिमाचल में भारी बारिश ने ढाया कहर, कांगड़ा में बाढ़ जैसे हालात, 16 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफ़ान पर हैं। कई सड़कें बंद है। ख़ासकर कांगड़ा जिला के धर्मशाला में बादल फटने से जिला में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बरसात के चलते धर्मशाला के भागसूनाग में गाड़िया बह गईं। कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान इसी तरह का मौसम बने रहने की चेतावनी जारी की है। 13 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 16 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि डीसी कांगड़ा से बात हुई है। भारी बारिश के चलते अलर्ट रहने को कहा गया है। राज्य के सभी जिलाधीशों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं साथ ही अलर्ट रहने की। सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की कठिनाई न आए। डीसी को रेस्क्यू टीमों को भी अलर्ट पर रखने को हिदायत दी गई है। पर्यटकों को भी नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सरकार भी सारी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

वहीं, मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। धर्मशाला में सबसे अधिक 144 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट की गई दर्ज । मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के संदीप कुमार शर्मा वैज्ञानिक सी का कहना है कि प्रदेश में 16 जुलाई तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। 17 और 18 जुलाई को मौसम सुष्क रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में इस मर्तबा 10 दिन पहले ही मॉनसून ने दस्तक दे दी थी। कुछ दिन थोड़ा बरसने के बाद प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे। लेकिन बीती रात से मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश का दौर जारी हुआ। जो अभी भी जारी है। सबसे ज़्यादा बारिश धर्मशाला में दर्ज़ की गई है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

12 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

12 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

12 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

12 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

12 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

12 hours ago