<p>प्रदेश में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शिमला, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होगी।</p>
<p>मौसम विभाग ने दस बजे यह अलर्ट जारी किया है। दूसरी और शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हो गई है। सोलन में देर रात को तेज हवाएं चली और बारिश भी हुई है। प्रदेश में अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी शिमला में शाम तक मौसम खराब रहेगा। बुधवार 17 अप्रैल को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।</p>
<p>अप्रैल का दूसरा सप्ताह बीतने पर भी हिमाचल में मौसम की अनिश्चितता बरकरार है। मौसम विभाग ने 16 व 17 अप्रैल को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान की संभावना है। शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, मंडी, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर व लाहुल स्पीति जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्ट हो सकती है। इस संबंध में विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट का अर्थ है कि भारी बारिश हो सकती है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(666).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…