हिमाचल

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ का धरना

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है सत्र के 9वें दिन बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापकों ने गेस्ट टीचर भर्ती का विरोध किया है और इसे पूरी तरह बंद करने की मांग की है।

बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापक संघ के अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि गेस्ट टीचर भर्ती पर पूर्णतया रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से सभी भर्तियां की जानी चाहिए। TGT, JBT में तीन चार साल से कमीशन नहीं हुए हैं। पिछले डेढ़ साल से राज्य चयन आयोग बंद पड़ा है। इसे जल्द शुरू कर सभी भर्तियां करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पैडिंग भर्तियों के रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने चाहिए तभी नई भर्तियों हो सकेगी। जो भर्तियां लिटिगेशन में हैं उसमें भी कुछ ना कुछ मार्ग निकाला जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थीयों का शोषण हो रहा हैं और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा हैं।

सभी भर्तियां आरएंडपी रूल्स के अनुसार ही होनी चाहिए। सरकार शिक्षा गुणवतापूर्ण शिक्षा की बात करती हैं लेकिन आरएंडपी रूल्स को दरकिनार कर शिक्षा में गुणवता नहीं आ सकती। प्रदेश में चार लाख प्रशिक्षित बेरोजगार हैं। लेकिन आगे भी लगातार ट्रेनिंग दी जा रही हैं। सरकार ने एक साल में तीन हजार लोगों को रोजगार दिया हैं इस तरह पांच सालों में पंद्रह हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किस दिशा में काम कर रही हैं ये समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जबतक मानी नहीं जाती वे संघर्ष जारी रखेंगे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago