<p>कांगड़ा के चामुंडा इलाके में पेश आई सनसनी खेज़ वारदात पर दोनों और से मामले दर्ज किए गए हैं। एएसपी कांगड़ा विजय सकलानी ने कहा कि इस झड़प में दोनों और से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। रतनचंद जिसने कुल्हाड़ी चलाई उसके खिलाफ IPC की धारा 451, 323 और दीवान चंद के खिलाफ 451, 506, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।</p>
<p>एएसपी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि एक टांडा अस्पताल औऱ दूसरा पालमपुर में भर्ती है। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसकी सीडी पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है। दोनों को ठीक होते ही मामले की आगामी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।</p>
<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/FnPrwzSoM3U” width=”640″></iframe></p>
<p>गौरतलब है कि बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने परिवार के 3 सदस्यों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोला था। घायल परिवार के रिश्तेदारों ने रतन चंद स्थानीय निवासी पर वारदात को अंजाम देने के आरोप जड़े थे। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें सरेआम एक व्यक्ति परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी चलाता दिख रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी जान बचाने के लिए बाद में खुद को भी कुल्हाड़ी से चोटिल कर लिया।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…